Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »TIME magazine 2022: लिस्ट में भारत के किन जगहों को मिली जगह

TIME magazine 2022: लिस्ट में भारत के किन जगहों को मिली जगह

टाइम मैगजीन की ओर से इस साल की 50 बेहतरीन जगहों की लिस्ट जारी की गई है। ये ऐसे डेस्टिनेशंस है, जहां जाने पर आपको एक अलग प्रकार का अनुभव मिलेगा, जो आपने कभी महसूस नहीं किया होगा। खास बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के दो डेस्टिनेशंस को भी जगह मिली है, जो देश के लिए गर्व की बात है। इसमें दक्षिण का राज्य केरल और गुजरात का अहमदाबाद शामिल है।

केरल

केरल

केरल, भारत के दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जहां जाना हर कोई पसंद करता है। इस राज्य को यहां के मसालों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां की परम्परा और संस्कृति भी बेहद खास है। वहीं, अपनी सुंदर समुद्री तटों के लिए मशहूर केरल व्यापारिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। यहां पर घूमने लायक काफी सर्वोत्तम स्थान है।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

टाइम मैगजीन 2022 की सूची में जगह बनाकर अहमदाबाद ने गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। भारत की पहली 'वर्ल्ड हेरीटेज सिटी' के रूप में भी अहमदाबाद का नाम दर्ज है। ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो अहमदाबाद स्वतंत्रता के दौरान संघर्ष का प्रमुख शिविर आधार भी रहा है। यहां पर सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का समागम है। विश्व का सबसे बड़ा डांस फेस्टिवल (26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक) भी यही मनाया जाएगा।

टाइम मैगजीन 2022 की लिस्ट में शामिल जगहें

टाइम मैगजीन 2022 की लिस्ट में शामिल जगहें

भारत के केरल और अहमदाबाद के अलावा इस लिस्ट में- मार्सेलिस, थेसालोनिकी (ग्रीस), इस्तानबुल, इलुलिसैट (ग्रीनलैंड), जमैका, फ्रीमैंटल (ऑस्ट्रेलिया), टॉरोंटो, किगाली (रवांडा), रिवेएरा नयारित (मेक्सिको), पोर्टलैंड (ऑरिगन), लोवर जाम्बेजी नेशनल पार्क (जाम्बिया), कौनस (लिथुआनिया), सिटौची आईलैंड (जापान), कलब्रिअ (इटली), सैन फ्रैंसिस्को (कैलिफॉर्निया), कॉपेनहेगन (डेनमार्क), बोराकेय (फिलीपींस), मडेरा (पुर्तगाल), फ्रांसचोएक (दक्षिण अफ्रीका), मियामी (फ्लोरिडा), एल चालटेन (अर्जेंटीना) जैसी जगहें शामिल है।

इसके अलावा बोगोटा (कोलंबिया), दि एलेनटेजो (पुर्तगाल), बाली (इंडोनेशिया), इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, क्युशू आईलैंड (जापान), रापा नुई (चिले), साल्टा (अर्जेंटीना), पोर्ट्री (स्कॉटलैंड), टोफिनो (ब्रिटिश कोलंबिय), क्वींसटाउन (न्यूजीलैंड), ह्वांगे नेशनल पार्क (जिम्बाब्वे), हिस्टोरिक सिल्क रोड साइड (उजबेकिस्तान), साओ पाउलो (ब्राजील), ट्रांस भूटान ट्रैल (भूटान), डीवॉन (इंग्लैंड), सियोल (दक्षिण कोरिया), ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया), दोहा (कतर), डेट्रोइट (मिशिगन), दि आर्कटिक, नैरोबी (केन्या), वेलेंसिया (स्पेन), रस अल खैमा (यूएई), पार्क सिटी (उटाह), गैलापागोस आईलैंड, डोलनी मोरावा (चेक रिपब्लिक) ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+