Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ धाम में 25 प्रतिशत की छूट के साथ फिर से बहाल हुई हेलिकॉप्टर सुविधा

केदारनाथ धाम में 25 प्रतिशत की छूट के साथ फिर से बहाल हुई हेलिकॉप्टर सुविधा

सावन के महीने में अगर आप केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। पिछले दिनों उत्तराखंड में हुए भू-स्खलन और केदारनाथ धाम के पैदल पथ के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से केदारनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बुधवार से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है।

kedarnath heli seva

इस बारे में मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर अतिवृष्टि और भू-स्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग को ठीक करने का प्रयास जारी है और यात्रा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बुधवार से हेली सेवा को बहाल करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार श्रद्धालुओं को हेली सेवा में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार करेगी। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा को शुरू करने के लिए किये जा रहे सुधार कार्यों के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग और सुझाव की भी अपील की है।

kedarnath dham helicopter

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों में सरकार और प्रशासन द्वारा चलाये गये रेस्क्यू अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए स्थानीय लोगों का आधार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के बाद केंद्र सरकार द्वारा भेजे चिनूक और एमआई हेलीकॉप्टर समेत अन्य सहायताएं उपलब्ध करवायी, जिसके लिए उन्होंने केंद्र का भी आभार व्यक्त किया।

बता दें, पिछले दिनों केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से अचानक हुई भारी बारिश के कारण तीर्थ यात्रा पर गये हजारों श्रद्धालु फंस गये थे। इसके अलावा उत्तराखंड में विभिन्न जगहों पर हुई भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में हुए भूस्खलन की दोहरी विपत्ति के कारण कई इलाकों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था और वहां स्थानीय समेत बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंस जाने की जानकारी मिली थी। राज्य सरकार व प्रशासन ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर रिकॉर्ड समय में करीब 12 हजार स्थानीय और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान लगभग पूरा हो चुका है।

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+