Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वंदे भारत : हावड़ा से पटना और रांची जाना हुआ अब और भी आसान, जाने कितना होगा किराया

वंदे भारत : हावड़ा से पटना और रांची जाना हुआ अब और भी आसान, जाने कितना होगा किराया

पीएम मोदी 24 सितंबर, रविवार को हावड़ा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं। इनमें से एक Much Awaited हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस है और दूसरी हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रविवार को प्रधानमंत्री कुल 9 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें, इन दोनों वंदे भारत के शुरू हो जाने के बाद पश्चिम बंगाल से कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेंगी जिसमें से 4 हावड़ा से खुलेंगी।

indian railways vande bharat

पटना से हावड़ा और रांची से हावड़ा वंदे भारत के शुरू होने से दोनों राज्यों से कोलकाता व आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। खास तौर पर त्योहारों के मौसम में इन दोनों राज्यों के बीच आवाजाही काफी आसान होने वाली है।

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

  • मंगलवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन चलेगी।
  • 8 कोचों की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस को इस रूट पर चलाया जाएगा।
  • यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे रांची से खुलेगी जो दोपहर 12.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
  • हावड़ा से यह ट्रेन शाम को 3.45 बजे खुलेगी जो रात को 10.50 बजे रांची पहुंचेगी।
  • किसी भी दूसरे ट्रेन के मुकाबले इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा कम समय लेने वाली है।
  • रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी स्टेशन पर होगा।
  • इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,030 और भोजन के साथ ₹1,155 होगा।
  • रांची-हावड़ा वंदे भारत के एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया ₹2,045 और भोजन समेत ₹2,200 होगा।
train vande bharat

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

  • बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी।
  • यह 8 कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।
  • पटना से हावड़ा के बीच की 532 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 6 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।
  • सुबह 8 बजे पटना से खुलेगी जो दोपहर 2.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
  • वापसी में शाम को 3.50 बजे हावड़ा से खुलेगी जो रात 10.40 बजे पटना पहुंचेगी।
  • इस रूट पर चलने वाले दूसरे ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा कम समय लेगी।
  • रास्ते में यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, जामताड़ा, जसीडिह, लक्खीसराय, मोकामा और पटना साहिब स्टेशन पर रुकेगी।
  • पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1,200 और एग्जिक्यूटिव कार का किराया ₹2,300 होगा।

बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचों का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जाता है। सफेद और नीले रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब केसरिया रंग की नयी कोचों को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही किफायती नॉन-एसी वंदे साधारण एक्सप्रेस के लिए रेक बनाने का काम इस कोच फैक्ट्री में चल रहा है। इस ट्रेन को इस साल के अंत तक लॉन्च करने की संभावना है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+