Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य पर, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का पूर्वानुमान

कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य पर, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 16 दिसंबर को भी मौसम विभाग (IMD) ने कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली में ठंड की ठिठुरन इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि इसने शिमला को भी पीछे छोड़ दिया है।

foggy morning in delhi

सुबह के समय घने कोहरे की सफेद चादर से दिल्ली के अधिकांश इलाके ढंके रह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महानगर कोलकाता में भी पिछले कुछ दिनों से ठंड ने अपनी पैठ जमा ली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली समेत उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है।अगले 5 दिनों तक पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 4.9° सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस दिन के शिमला के तापमान से कम रहा। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8° सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 15° सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में तापमान 0° सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। राज्य के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 1° सेल्सियस बना हुआ है।

punjab weater update

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार की रात के समय बरेली का तापमान 4.6° सेल्सियस पर पहुंच गया था। लखनऊ और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 5.5° सेल्सियस, मेरठ में 5.6° सेल्सियस, मुजफ्फरनगर और गाजीपुर में 6.5° सेल्सियस और शाहजहांपुर में 6.8° सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि राज्य के अधिकतम तापमान के गिरावट की रफ्तार में खास तेजी नजर नहीं आ रही है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 22° से 27° सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आंचलिक मौसम विभाग केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिवेट होने की वजह से 23 दिसंबर की रात से राज्य के मौसम में परिवर्तन दिखने की संभावना है। 24 और 25 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बुंदाबांदी और राजधानी लखनऊ में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।

fog no visibility in delhi

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक उत्तराखंड के मौसम में खास बदलाव नजर नहीं आएगा। राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान कंपकपी भी बनी रहेगी। राज्य में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई है, इसके बावजूद न्यूनतम तापमान 1 से 2° सेल्सियस के आसपास ही बना रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान पर्वतीय इलाकों से होकर आवाजाही करने वाले ड्राईवरों से खास तौर पर सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जा रहा है, इसलिए ड्राईवर बस व अन्य गाड़ियों को जबरदस्ती या अंदाज से आगे ना बढ़ाएं। कोहरा छंटने का इंतजार कर सकते हैं।

कोलकाता का मौसम साफ बना रहेगा। महानगर का न्यूनतम तापमान 15° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल के कई जिलों में ठंड बढ़ेगी और दार्जिलिंग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

बिहार की राजधानी पटना में आज का न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा लेकिन कोहरा परेशानी की वजह बन सकता है। बिहार के अन्य हिस्सों में भी शनिवार और रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में कहा गया है कि तमिलनाडु में 16 से 17 दिसंबर के बीच, केरल और माहे में 16 से 18 दिसंबर के बीच और लक्षद्वीप में 17 से 18 दिसंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि इन राज्यों के कई हिस्सों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+