Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नूह » मौसम

नूह मौसम

नूह शहर में हर मौसम अपनी चरम सीमा पर रहता है। यहां गर्मियों में बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड़ होती है। अन्य मौसमों के मुकाबले, अपने सुखद वातावरण के कारण सितंबर और नवंबर महीने का समय नूह की सैर के लिए सबसे अच्छा है।

गर्मी

गर्मियों मार्च के महीने में शुरु होकर मई महीने तक रहती हैं। इन महीनों में गर्मी बहुत अधिक होती है और दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस - पास पहुंच जाता है। मई का महीना साल का सबसे गर्म महीना है।

मानसून

जून से लेकर सितंबर महीने तक वर्षा होती है। साल की सबसे अधिक वर्षा जुलाई और अगस्त के महीनों में होती है। इस मौसम में यात्रा करना बहुत मुश्किल है और शहर के अन्य स्थानों को देखना असंभव है। इस मौसम में वर्षा लोगों को गर्मी से राहत दिलाती है।

सर्दी

सर्दियां दिसम्बर के महीने में शुरु होकर फरवरी के महीने तक रहती हैं। दिसंबर का महीना साल का सबसे ठंड़ा महीना है।