ओरछा में रिवर राफ्टिंग भारी संख्या में बच्चों और लोगों को आकर्षित करती है जो लोग काफी साहसिक होते हैं। सुन्दर स्मारकों और ओरछा के कम प्रदूषित वातावारण के बीच से बहती हुई तीव्र बहाव वाली बेतवा विन्ध्य पर्वत श्रृंखला से निकलकर यमुना नदी में मिलती है। नदी के इसी स्थान पर पर्यटक रिवर राफ्टिंग के रूप में रोमांच का आनन्द लेते हैं।
पानी और साहसिक गतिविधियों से प्यार करने वाले लोग ओरछा में रिवर राफ्टिंग नहीं छोड़ सकते। साफ सुथरे वातावरण के साथ शानदार स्मारकों की उपस्थिति के कारण ओरछा की बेतवा नदी रोमांचक जल क्रीड़ा के लिये एकदम सटीक है। हलाँकि, पर्यटकों को प्रशिक्षित पेशेवर लोगों के साथ ही राफ्टिंग पर जाने की सलाह दी जाती है। ओरछा में अनोखी रिवर राफ्टिंग आपका दिल चुरा लेगी और जीवन भर याद आने वाला अनुभव प्रदान करेगी।



Click it and Unblock the Notifications