पचमढ़ी में स्थित क्राइस्ट चर्च का निर्माण अंग्रेजों ने वर्ष 1875 में किया था। इस चर्च की वास्तुकला शैली यूरोपीयन शैली की है जिसमें आयरिश, फ्रेंच और ब्रिटिश वास्तुकला शैली के तत्व मिले हुए हैं। चर्च में जो कांच लगाए गए हैं वे बेल्जियम से लाये गए हैं।
चर्च का गुम्बद अर्धगोलाकार है और चर्च के मध्य भाग को स्तंभों का सहारा नहीं दिया गया है। यह पूजा का एक स्थान है तथा साथ ही साथ यहाँ चर्च की इमारत की पाश्चात्य शैली को भी देखा जा सकता है। इस चर्च की यूरोपीयन शैली को देखने के लिए पूरे वर्ष पर्यटक यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications