पलानी की यात्रा के लिए सबसे बेहतर मौसम मानसून के बाद अक्टूबर से फरवरी के मध्य सर्दियों में होता है। मौसम सुखद होता है तथा शहर भी पूरे तरह खिला हुआ होता है क्योंकि सर्दियों के महीनों में मनाये जाने वाले थिपूयम, पोंगल तथा दीवाली जैसे विभिन्न त्यौहारों की तैयारियां जोरों पर होती हैं।
पलानी में गर्मियां मार्च माह से जून तक पड़ती हैं, तथा काफी गर्म व परेशानी भरी होती हैं। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना रहता है। इस समय के दौरान यहां की यात्रा बहुत आरामदायक नहीं होती।
पलानी में मानसून के दौरान औसत वर्षा होती है, साथ में तेज हवाएं चलती हैं। मानसून जुलाई से सितम्बर तक रहता है। मानसून के आने पर इस स्थान का तापमान कम हो जाता है, तथा मानसून के बाद मौसम सुखद हो जाता है।
पलानी में सर्दियां हल्की व सुखद होती हैं, क्योंकि मानसून के बाद तापमान नीचे आ जाता है। सर्दियों का अनुभव दिसम्बर से फरवरी तक होता है। इन महीनों के दौरान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है। यह समय पलानी की यात्रा के लिये सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि यह मौसम ही वह मौसम होता है जो पर्यटकों को मौसम व त्यौहार दोनों के लिहाज से सर्वोत्त्म का अनुभव कराने को तैयार रहता है।