बलराम महल जिसे आज एक होटल में तब्दील कर दिया गया है एक समय में पालनपुर के शाशक लोहानी की छुट्टी मनाने की जगह और शिकार के लिए पसंदीदा जगह माना जाता था। 1920 में बना यह महल ग्रीक रोमन कला पर आधारित वास्तुकला को दर्शाती है। इस इमारत के चारों तरफ सुन्दर हरे भरे पेड़ और बगीचे हैं। इसके साथ साथ ही 13 एकर में जंगल हैं। यह महल पालनपुर स्टेशन से करीबन 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications