Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पन्‍ना

पन्‍ना पर्यटन - डायमंड सिटी

12

पन्‍ना एक भारतीय शहर है जो मध्‍यप्रदेश राज्‍य में स्थित है। पन्‍ना, हीरों की प्रसिद्ध खदान के लिए जाना जाता है। पन्‍ना के हीरे सारी दुनिया में गुणवत्‍ता और स्‍पष्‍टता के लिए ही नहीं बल्कि हर महीने के आखिर में जिला मजिस्‍ट्रेट के द्वारा नीलामी किए जाने के कारण भी विख्‍यात है।

इस शहर में हिंदुओं के लिए धार्मिक महत्‍व भी काफी है। इसी शहर में महामती प्राणनाथ ने आत्‍म जागृति का उपदेश दिया था और जगानी का झंडा भी फहराया था। ऐसा माना जाता है कि पन्‍ना में अपने चेलों के साथ 11 साल गुजारने के बाद महामती गुरू ने यही समाधि लेने का फैसला किया था।

पन्‍ना और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित पर्यटक स्‍थल

पन्‍ना में पर्यटन स्‍थल के रूप में पन्‍ना राष्‍ट्रीय उद्यान स्थित है, साथ ही वहां पांडव गुफाएं और पांडव झरना भी एक समान रूप से विख्‍यात है। प्रकृति प्रेमी निश्चित रूप से मध्‍यप्रदेश के इस शहर में प्राकृतिक सुंदरता और छटा को देख सकते है। यहां स्थित खूबसूरत पार्क और पिकनिक स्‍पॉट इस जगह को मनोरम बना देते है।

बाघों के लिए एक घर

पन्‍ना राष्‍ट्रीय उद्यान, पन्‍ना पर्यटन का एक मुख्‍य आकर्षण है, यह उन सभी वाइल्‍डलाइफ रिजर्व में से एक है जहां बाघों को पाया जा सकता है। यह पार्क, खजुराहो से आसान दूरी पर स्थित है और यहां कई रिसॉर्ट्स और रात के ठहरने के लिए होटल भी है।

पन्‍ना तक कैसे पहुंचें

पन्‍ना, राज्‍य के अन्‍य शहरों और टाउन से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है।

पन्‍ना का मौसम

पन्‍ना की जलवायु उप उष्‍णकटिबंधीय है। वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अप्रैल से अक्‍टूबर के महीने के बीच में यात्रा करना सबसे अच्‍छा रहता है।

 

पन्‍ना इसलिए है प्रसिद्ध

पन्‍ना मौसम

घूमने का सही मौसम पन्‍ना

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पन्‍ना

  • सड़क मार्ग
    दिल्‍ली, आगरा, झांसी, लखनऊ, फरीदाबाद, वाराणसी, नागपुर, जबलपुर, इलाहबाद, ढोलपुर, इंदौर, भोपाल और अन्‍य शहरों से पन्‍ना के लिए स्‍लीपर, एसी और लक्‍जरी बसें आसानी से उपलब्‍ध है। मध्‍यप्रदेश में सड़क मार्ग द्वारा पन्‍ना तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह शहर राष्‍ट्रीय राजमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पन्‍ना में कोई रेलवेहेड नहीं है। पन्‍ना जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्‍टेशन खजुराहो और सतना है। खजुराहो रेलवे स्‍टेशन पन्‍ना से 45 किमी. और सतना रेलवे स्‍टेशन पन्‍ना से 75 किमी. की दूरी पर स्थित है। दोनो ही स्‍टेशन, राज्‍य और देश के अन्‍य शहरों से भली - भांति जुडे हुए है। रेलवे स्‍टेशन से बस और टैक्‍सी दोनो उपलब्‍ध है जो पन्‍ना तक पहुंचा देते है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पन्‍ना में बनाया गया हवाई अड्डा इस समय परिचालन में नहीं है, इसलिए पन्‍ना जाने के लिए खजुराहो स्थित खजुराहो एयरपोर्ट जाएं, जो पन्‍ना से 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से पन्‍ना तक जाने के लिए बस, टैक्‍सी उपलब्‍ध है। बस, टैक्‍सी की अपेक्षा सस्‍ती पड़ती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed

Near by City