पारादीप का नजदीकी एयर पोर्ट बीजू पटनाइक हवाई अड्डा, भुवनेश्वर में स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के सभी बड़े शहरों और कस्बों से जुड़ा हुआ है। चूंकि यह हवाई अड्डा 125 किमी की दूरी पर स्थित है इसलिए इस दूरी को अपनी सुविधा के अनुसार निजी टैक्सियों या सरकारी बसों द्वारा तय किया जा सकता है।