ड़ी’ एरिंग वन्यजीव अभयारण्य, राज्य के प्रसिद्ध उपवनों में से एक है। यह पर्यावरणीय पर्यटन के लिए एक आदर्श स्थान है। अभयारण्य का एक बड़ा हिस्सा जलोढ़ घास के मैदान से गठित है और इसके बाकी क्षेत्र में जंगल और पानी फैला हुआ है।
इसके पास बहती सियांग नदी (जिसे ब्रह्मपुत्र भी कहते हैं) द्श्य को और खूबसूरत बनाती है। यह अभयारण्य लग-भग 190 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है और दृश्य को सुंदर बनाते साइबेरिया और मंगोलिया जैसे स्थानों से आते प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है।
यहाँ पक्षियों को देखना पर्यटकों और स्थानीय लोगों का पसंदीदा कार्य है। ड़ी’ एरिंग वन्यजीव अभयारण्य, अरुणाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पासीघाट से केवल 13 कि.मी दूर है।



Click it and Unblock the Notifications