पनगिन एक छोटा सा गाँव है जो पासीघाट से केवल 60 कि.मी दूर स्थित है। यह अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पनगिन मंड़ल में स्थित है। यह सियोम और सियांग नदियों के सुंदर संगम स्थान पर स्थित है। पनगिन अपने शानदार हरे और नीले रंग के प्रकृति सौंदर्य के दृश्यों के अलावा, यह स्थान विविध औषधीय पौधों और अन्य जड़ी बूटियों के लिए भी जाना जाता है।
वन्य जीवन से समृद्ध इस गाँव को प्राणि शास्त्री अध्ययन के लिए एक महान साधन के रुप में मानते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यह एक ऐसा स्थान है जो आपको बेहतर महसूस कराएगा। इस जगह का अन्वेषण कर पता करें कि इसके सुंदर परिवेश में आप जैस प्रकृति प्रेमी के लिए क्या छिपा है।



Click it and Unblock the Notifications