पठानकोट हवाई अड्ड़े को भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई अड्ड़े के रूप में उपयोग किया जाता है। हालांकी, यहां से नागरिकों के लिए दिल्ली और कुल्लू के लिए बहुत कम उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। अमृतसर हवाई अड्डे, पठानकोट का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो केवल 108 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यात्री बड़ी आसानी से किसी बस या टैक्सी द्वारा हवाई अड्ड़े से पठानकोट शहर पहुंच सकते हैं।