पाटन देवी मंदिर पटना में सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी दुर्गा का निवास स्थान माना जाता है। बड़ी पाटन देवी मंदिर गंगा नदी की ओर उत्तर दिषा में मुख किए हुए है। मंदिर में स्थित मूर्तियाँ काले पत्थर से बनी हुई हैं।बिना किसी जातिभेद के सभी भक्तों को मंदिर में आने की अनुमति है और मंगलवार के दिन विषेष पूजा होती है।
छोटी पाटन देवी मंदिर पटना शहर के चैक क्षेत्र में स्थित है। पहले मंदिर को शहर के मुख्य इष्टदेव के रूप में माना जाता था, लेकिन समय के साथ इसे बड़ी पाटन देवी मंदिर के बाद दूसरे महत्वपूर्ण मंदिर का स्थान प्राप्त हो गया।



Click it and Unblock the Notifications