Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पय्योली » मौसम

पय्योली मौसम

जाहिर सी बात है कि पय्योली जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम सितम्बर से फरवरी के आसपास होगा, जब तापमान संतुलित रहता है, गर्मी कम हो जाती है और मानसून की बारिश पय्योली के खूबसूरत परिदृश्य को ठंडा कर देती है।

गर्मी

ग्रीष्मकाल सामान्यतः गर्म और ऊमस भरा होता है। मार्च से शुरू हो कर मई तक स्थिति प्रबल होती जाती है। हालांकि, गर्मी का मौसम अपनी चरम स्थिति तक नहीं पहुंचता अतः इस मौसम में यहाँ की यात्रा करना एक सुखद अनुभव हो सकता है।

मानसून

अन्य दूसरे तटीय क्षेत्रों की तरह पय्योली में भी जून से अगस्त तक भारी बारिश होती है। मानसून के दौरान यहाँ मौसम ठंडा होता है और इस मौसम में यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है।

सर्दी

सर्दियाँ बहुत खुशनुमा और आनंददायक होती हैं। मौसम दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है, इस समय तापमान ठंडा और सहज होता है और हवा आरामदायक होती है। इस मौसम में यहाँ की यात्रा करना एक सुखद अनुभव हो सकता है।