पेरेन जिला में आने वाले पर्यटकों के लिए माउंट पाओना एक चर्चित पर्यटन स्थल है। शहर से 35 किमी दूर स्थित बेनरुइ पर्वत श्रंखलाओं साथ बसी पाओना की चोटी नागालैंड की तीसरी सबसे बड़ी चोटी है। चोटी से घाटियों और हरे-भरे घने जंगलों का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। यह सुंदर घाटियां बेनरुइ गांव से सिर्फ 6 किमी दूर स्थित है और लोग यहां से चोटी तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग का भी आनंद लेते हैं।
यहां आप बुरुंश सहित अन्य पेड़-पौधों की विविध प्रजातियां और अलग-अलग तरह के जानवर व पक्षियों की प्रजातियां भी देख सकते हैं। चोटी के आसपास स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी की गई है जिसे देखकर चकित हुए बिना नहीं रहा जा सकता। और हां, यहां के प्राकृति झील का पानी पीना बिल्कुल भी न भूलें। यह आपके लिए एक यादगार साहसिक अनुभव साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications