गर्मियाँ बेहद गर्म होती हैं जबकि मॉनसून फलोदी की यात्रा के लिये अनुकूल नहीं है। इसलिये यहाँ आने का सर्वश्रेष्ठ मौसम सर्दियाँ होती हैं क्योंकि वर्ष के इस समय के दौरान मौसम ठंडा होने के साथ-साथ लुभावना भी होता है।
(मार्च से जून तक) – फलोदी में गर्मियों का मौसम मार्च के महीने से शुरू होकर जून तक जारी रहता है। इस दौरान इस क्षेत्र के अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाते हैं।
(जुलाई से सितम्बर तक) – फलोदी में मॉनसून जुलाई से शुरू होकर सितम्बर तक रहता है। इस मौसम के दौरान यहाँ हल्की बारिश ही होती है।
(अक्टूबर से जनवरी तक) – फलोदी में सर्दियाँ अक्टूबर में शुरू होकर जनवरी में समाप्त होती हैं। इस जगह के अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाते हैं। सर्दियों के दौरान यहाँ की यात्रा के लिये पर्यटकों को ऊनी कपड़े लाने की सलाह दी जाती है।