नारायण आश्रम एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से 2734 मीटर की ऊंचाई पर है। यह पिथौरागढ़ से 44 किलोमीटर दूर है वर्ष 1936 में श्री नारायण स्वामी द्वारा इसे बनवाया गया था। आश्रम अपने सदस्यों के लिए विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता है। आश्रम में 40 लोगों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध है। आश्रम भारी बर्फबारी की वजह से सर्दियों के दौरान बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications