पोचमपैल्ली की सैर का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के दौरान होता है। इस दौरान पर्यटक सुखद मौसम में गर्म कपड़ों के एहसास में पोचमपैल्ली के स्थलों की सैर कर सकते है। पर्यटकों को इस मौसम में अपने साथ गर्म कपड़े अवश्य लाने चाहिए।
पोचमपैल्ली में गर्मियां भंयकर पड़ती है। इस मौसम में काफी गर्मी रहती है और आर्द्रता भी काफी ज्यादा होती है। पोचमपैल्ली में गर्मियों की शुरूआत, मार्च से होती है जो जून के अंत तक चलती है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों के दिनों में यहां की सैर करने से बचें।
पोचमपैल्ली में मानसून जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में आ जाता है। अगस्त और सितम्बर महीने में यहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। इस अवधि में यहां का तापमान 35 ड्रिगी सेल्सियस तक हो जाता है। लेकिन बारिश के वाबजूद भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलती है। बारिश के बाद से मौसम में नमी और आर्द्रता काफी बढ़ जाती है।
पोचमपैल्ली में सर्दियां, नबंवर से दस्तक दे देती है। दिसम्बर, जनवरी, और फरवरी महीने, पोचमपैल्ली में सबसे ठंडे महीने होते है। जनवरी में सबसे भयंकर सर्दी पड़ती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां की सर्दियां शुरू में सुखदायी होती है लेकिन बाद में दिक्कत होती है। दिन के दौरान हलकी गुनगुनी धूप में सैर के लिए जाया जा सकता है।