अलगुनाची अम्मन मंदिर का निर्माण 16 वीं सदी में पोल्लाची से 80 किमी. की दूरी पर किया गया। इस मंदिर को वाल्लीराचल से कुछ लोगों द्वारा निर्मित किया गया था। इस मंदिर के मुख्य देवता अलंगुनाची अम्मन है जो वेल्लाला गांउडोर समुदाय के देवता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ कबीले के लोग इस मूर्ति के साथ आएं थे, जब वह सो गए तो देवता गायब हो गए। इसलिए इस कबीले ने यहां एक मंदिर बनाया और उसमें मूर्ति को स्थापित कर दिया। इस मंदिर की देखभाल भी यहीं कबीला करता है।



Click it and Unblock the Notifications