Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पांडिचेरी » मौसम

पांडिचेरी मौसम

पांडिचेरी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का रहेगा। इस समय तापमान 17डिग्री से. और इससे कम होता है। जलवायु भी बहुत सुखद और शांत होती है। नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में पांडिचेरी जाने का विचार अच्छा है।

गर्मी

पांडिचेरी में गर्मियाँ बहुत ही गर्म और नम होती है, तथा गर्मियों के महीनों में यहाँ आने का सुझाव नहीं दिया जाता है। पांडिचेरी में गर्मियाँ मार्च से जुलाई तक होती है और अत्यधिक तापमान 41डिग्री से. पहुँच जाता है।

मानसून

पांडिचेरी में मानसून की पहचान सौम्य बारिश से होती है जो जुलाई के अंत से सितंबर तक होती है। साल के इस समय तापमान सामान्य स्तर तक पहुँच जाता है।

सर्दी

पांडिचेरी में सर्दियों का मौसम नवंबर से फरवरी तक होता है। इस समय तापमान 17डिग्री से. नीचे पहुँच जाता है। पांडिचेरी आने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है।