Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पोनानी » मौसम

पोनानी मौसम

पोनानी की उष्णकटिबंधीय जलवायु इसे हर मौसम का पर्यटन स्थल बनाती है। हालांकि, भारी मानसून और तेज गर्मियों के महीनों में यहां की यात्रा करना ठीक नहीं रहता। नौका दौड़ देखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए अगस्त सितम्बर (ओणम महोत्सव का सीजन) आदर्श मौसम है। इस छोटे कस्बे की यात्रा का सबसे अच्छा समय नवम्बर से फरवरी के बीच का होता है।

गर्मी

अन्य दक्षिण भारतीय शहरों की तरह, पोनानी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है तथा एक तटवर्ती स्थल होने के कारण नमी अपेक्षाकृत अधिक होती है। पोनानी में गर्मियां मार्च से शुरू होकर मई तक रहती है। गर्मियों के दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस समय यात्रा के लिए सूती कपड़ों का चयन बुद्धिमानीपूर्ण चयन होता है।

मानसून

पोनानी की जलवायु परिस्थितियां केरल के अन्य तटीय क्षेत्रों के अनुरूप हैं। मानसून लम्बा होता है, एवं कस्बे में काफी वर्षा होती है। पोनानी में जून के महीने में मानसूनी बादल आ जाते हैं और सितंबर की शुरूआत तक वर्षा होती रहती है। इस मौसम के दौरान लगातार भारी बारिश से “आउटडोर एक्टिविटीज” में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

सर्दी

पोनानी शहर में सर्दी के मौसम में जलवायविक दशायें सबसे अच्छी होती हैं। सर्दियां दिसम्बर से शुरू होती हैं, तथा सर्द मौसम फ़रवरी तक बना रहता है।इस मौसम के दौरान कस्बे की जलवायु सुखद बनी रहती है। जाड़ें के इन महीनों में तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है।