Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पुलिकट » मौसम

पुलिकट मौसम

पुलिकट में लगभग साल भर मौसम सुहावना होता है। अत्यधिक गर्मी (मई) और लगातार बारिश के महीनों में यहाँ नहीं आने की सलाह दी जाती है। नवंबर से फरवरी के बीच का समय पक्षी निरीक्षण (बर्ड वॉचिंग) के लिए और अभयारण्य घूमने के लिए आदर्श समय है। वे पर्यटक जो फ्लेमिंगो फ़ेस्टिवल का आनंद उठाना चाहते हैं, उन्हें दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहाँ आना चाहिए।

गर्मी

पुलिकट की जलवायु उष्णकटिबंधीय प्रकार की है। गर्मियों में मौसम बहुत गर्म और आद्र होता है। पुलिकट में गर्मी का मौसम मार्च से प्रारम्भ होकर मई के आख़िरी सप्ताह तक रहता है। इस समय दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है और रात में तापमान काफी कम हो जाता है। मई का महीना सर्वाधिक गर्म होता है और इस समय पक्षी निरीक्षण के लिए और घूमने के लिए यहाँ आने की सलाह नहीं दी जाती।

मानसून

पुलिकट दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दोनों मानसूनों से बारिश होती है। मानसून का मौसम जून से प्रारंभ होकर सितंबर तक रहता है। उत्तर-पूर्व मानसून के कारण यहाँ अक्टूबर में भी अच्छी खासी बारिश होती है। मानसून के मौसम में गर्मी से निजात मिल जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है।

सर्दी

पुलिकट में ठंड का मौसम बहुत सुहावना होता है। ठंड का मौसम दिसंबर से प्रारंभ होकर फरवरी के अंत तक रहता है। सुहावने मौसम के कारण यह समय पुलिकट आने के लिए आदर्श समय है।