स्वर्गद्वार, पुरी में एक हिंदू श्मशान भूमि है। नाम से पता चलता है, कि इसे हिंदू धर्म के लोग स्वर्ग का प्रवेश द्वार मानते हैं। इस स्थान से जुड़ी विभिन्न पौराणिक कहानियों के कारण भारत भर से लोग स्वर्गद्वार को देखने आते हैं। कहते हैं कि जो व्यक्ति इस समुद्र पर या इस पवित्र स्थान में अपनी आखिरी सांस लेता है उसका स्वागत सीधे स्वर्ग में होता है और उसे पूर्ण मुक्ति प्राप्त होती है। भक्त 'मुक्ति' पाने के लिए स्वर्गद्वार के समुद्र तट पर स्नान करते हैं। एक अन्य पौराणिक कथा अनुसार इसी स्थान से पवित्र ब्रह्मादरु तैरते हुए पुरी के समुद्र तट पर पहुंचा तथा यह कथा पर्यटकों को आकर्षित करती है।



Click it and Unblock the Notifications