Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पुरी » मौसम

पुरी मौसम

इस स्थान की सैर के लिए जून से लेकर मार्च महीने तक का समय सबसे अच्छा है। पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा ज्यादातर जुलाई के महीने में मनाई जाती है। साल के इस समय में अन्य त्योहार भी बहुत श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इसके अलावा, मौसम भी बढ़िया बना रहता है।

गर्मी

आमतौर पर गर्मियों का मौसम गर्म होता है और तापमान 27 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मार्च, अप्रैल और मई के महीने गर्मियों के महीने हैं। मार्च में मौसम सुखद रहता है, लेकिन अप्रैल और मई के महीन असहनीय होते हैं।

मानसून

इस पवित्र शहर में मानसून के दौरान हलकी या भारी वर्षा होती है। प्रखर गर्मियों के अनुसार, इस शहर पर मानसून के बादल जून महीने में बरसते हैं और अक्टूबर महीने तक जारी रहते हैं। खूबसूरत मौसम के कारण मानसून में पुरी की सैर करना अत्यधिक सिफारिशदायक है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम नवंबर में शुरू होकर, फरवरी महीने तक रहता है। इस मौसम में वातावरण सर्द हो जाता है और तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह मौसम सैर सपाटे के लिए और अन्य पर्यटक क्रियाकलापों के लिए उचित है। सर्दियों में पुरी की यात्रा दौरान पर्यटक हल्के ऊनी कपड़े जरुर ले जाएं।