अनंत संग्रहालय, एक सुंदर संग्रहालय है जो सत्य साईं बाबा को समर्पित है और उनके जीवन व उनमें विद्यमान निहित देवत्व की झलक प्रस्तुत करता है। यह संग्रहालय तीन मंजिला है जिसमें विभिन्न धर्मो की पुस्तकें यहां रखी हुई है। इस संग्रहालय में भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की लघु प्रतिकृतियां भी रखी हुई है।
यहां धर्म की एकता के बारे में बात की जाती है, कई साधु, संतों के उपदेश, शाश्वत संदेश, मॉडल, लेखन, ऑडियो और वीडियों देखने को मिलते है। इस संग्रहालय में सत्य साई बाबा के जीवन को भी प्रदर्शित किया गया है। यहां एक रीडिंग रूम भी है जहां किताबों को काफी बड़ा कलेक्शन है। इस संग्रहालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आया जा सकता है। यह हर दिन खुलता है।



Click it and Unblock the Notifications