प्रशांति निलयम्, सत्य साईं बाबा का पवित्र निवास स्थान है। इसके नाम का अर्थ होता है - सचमुच का शांति स्थल। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आकर दर्शन करते है और मन व आत्मा की शांति को पाने का प्रयास करते है। इस आश्रम का उद्घाटन 1950 में करवाया गया था।
इस आश्रम में सभी आधुनिक सुख - सुविधाएं है। यहां शैक्षिक केंद्र, स्टेडियम आदि भी स्थित है। पर्यटकों को आश्रम में पूरे नियम और कानून के साथ रहना पड़ता है। आश्रम में एक असेम्बली हॉल है जहां बाबा अपने भक्तों को दर्शन दिया करते थे। यह आश्रम, श्री सत्य सेवा संगठन और श्री सत्य साई केंद्र ट्रस्ट का मुख्यालय भी है।



Click it and Unblock the Notifications