सत्यभामा देवी मंदिर का निर्माण सत्य साईं बाबा के दादा, स्वर्गीय कोंदामा राजू ने करवाया था। यह मंदिर, भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा को समर्पित है, मंदिर में भगवान कृष्ण की कई छवियों को प्रस्तुत किया गया है। इस मंदिर के गर्भगृह में सत्यभामा की 3 फुट ऊंची मूर्ति स्थित है।
कोंदामा राजू ने एक रात स्वप्न में देखा कि सत्यभामा अपने पति का इंतजार कर रही है जो पारिजात वृक्ष से फूल लेने गए है। जब भगवान कृष्ण लौट कर नहीं आते है तो वह रो - रो कर भारी तूफान ला देती है। सत्यभामा सपने में उन्हे आश्रय देने की विनती करती है।
बाद में इसी सपने के उपरांत, उन्होने इस मंदिर का निर्माण करवाया।



Click it and Unblock the Notifications