Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » क्‍यूपेम » मौसम

क्‍यूपेम मौसम

गोवा आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर दिसम्बर के कुछ समय समय बाद तक का होता है। इस समय मौसम आरामदायक होता है और नया साल बहुत जल्दी आने वाला होता है, जिसके कारण दुनियाभर से यहाँ पर्यटकों की हलचल होती है।

गर्मी

मार्च से मई महीने तक यहाँ गर्मियाँ होती है। दिन के समय तापमान 32डिग्री से. से 39डिग्री से. के बीच होता है और रात के समय कभी-कभी  28डिग्री से. से कम तापमान होने के कारण रातें ठंडी होती है। मई, साल का सबसे गर्म महीना होता है तथा इस समय यहाँ आने वालों को ’सनटैन लोशन’ का प्रयोग करना पड़ सकता है।

मानसून

हालांकि मानसून के समय गोवा के समुद्रतटों पर जाना संभव नहीं होता, लेकिन  यहाँ आने वालों को बहुत सारे झरनें और जलधाराएँ देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, समुद्र उफान पर होता है और विषाल लहरों व बौछारों के रूप में अद्भुत नज़ारें देखे जा सकते हैं। मानसून के समय तापमान 22डिग्री से. से 28डिग्री से. के बीच होता है और रातें ठंडी हो सकती हैं।

सर्दी

सर्दियों के समय तापमान 16डिग्री से. से 18डिग्री से. के बीच होने से गोवा बहुत सर्द होता है। दूसरी ओर समुद्रतटों पर जाना आरामदायक होता है। गोवा में सर्दियाँ बिल्कुल भी शुष्क नहीं होती और आप समुद्रतटों पर सौम्य तापमान का आनंद ले सकते हैं।