मारेदुमल्ली ईको टूरिज्म पर्यटकों के लिए ईको टूरिज्म का विस्तृत विकल्प मुहैय्या कराता है। यहां घूमने जाना कभी न भूलने वाला अनुभव साबित होगा, इसलिए जब भी आप राजामुंद्री जाएं तो मारेदुमल्ली ईको टूरिज्म जरूर घूमें। मारेदुमल्ली राजामुंद्री से करीब 100 किमी दूर है और यहां ईको टूरिज्म और कम्युनिटी कंसर्वेशन प्रोजक्ट एक साथ है।
यहां वालामुरे गांव के पास एक जंगल क्षेत्र है। यह मारेदुमल्ली मंडल के अंतर्गत आता है। अगर आप मारेदुमल्ली में हैं तो एक बार ट्रेकिंग का आनंद जरूर उठाएं। जंगल में आप जल धारा को पत्थरों के ऊपर से बहते देख सकते हैं। ये जगह झरनों और रिसॉर्ट क लिए काफी प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications