Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » राजामुंद्री » मौसम

राजामुंद्री मौसम

दिसंबर और जनवरी का महीना राजामुंद्री घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान तापमान काफी कम हो जाता है। पारा आमतौर पर 27 डिसे से 30 डिसे के बीच रहता है।

गर्मी

अप्रैल से जून तक राजामुंद्री में भीषण गर्मी पड़ती है। कई बार यहां तापमान 51 डिसे तक पहुंच जाता है। हालांकि औसत तापमान 36 डिसे तक ही रहता है। गर्मी के दिनों में तापमान आमतौर पर 34 डिसे से 48 डिसे के बीच रहता है। इस मौसम में राजामुंद्री जाने से बचना चाहिए।  

मानसून

बरसात के समय यहां अच्छी खासी वर्षा होती है और यह समय राजामुंद्री घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान से भी यहां बरसात ज्यादा होती है। बरसात का मौसम जुलाई से अक्टूबर तक रहता है।

सर्दी

राजामुंद्री में सबसे ठंडा समय दिसंबर और जनवरी का होता है। इस दौरान तापमान 27 डिसे से 30 डिसे के बीच रहता है। यह समय राजामुंद्री घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।