Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » राजकोट » मौसम

राजकोट मौसम

गर्मी के दौरान राजकोट की सैर की सलाह पर्यटकों को नहीं दी जाती है। मानसून में भी यहां आना ठीक नहीं है। यह दौर यात्रा के लिए ठीक नहीं है। सर्दी के मौसम में यहां मौसम सुखद होता है जो यात्रा को अच्‍छा बना देती है और पर्यटकों को घूमने में मजा आता है।

गर्मी

राजकोट में गर्मी अधिक गर्म और शुष्‍क होती है। मार्च से लेकर मध्‍य जून तक यहां भयंकर गर्मी पड़ती है। इस दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है।

मानसून

मानसून के दौरान यहां काफी प्राकृतिक समस्‍याएं आती है। अरब सागर से समीपता के कारण चक्रवात और तूफान काफी आते है। जून और जुलाई के महीने में यहां लगातार तूफान आता है। मानसून में यहां बारिश भी काफी होती है। बारिश के दिनों में यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

सर्दी

यहां सर्दी बहुत कड़ाके की नहीं पड़ती। राजकोट में सर्दियां हल्‍की और नर्म होती है। इस अवधि में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।