यह झील समुद्र स्तर से 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यहां पर्यटक प्रतिदिन आ सकते है। रवि वल्ली मार्ग से ट्रैकिंग करते हुए पर्यटक यहां आते हैं। चामार सार झील, 12 किमी. के क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील बर्फ पिघलने से तैयार होती है जो चामार नाला के लिए भी पानी का स्त्रोत है। पूरी झील छोटे -छोटे आइसबर्ग से जुलाई माह में भर जाती है। यह झील चमार नाला के लिए पानी का स्त्रोत है इसके अलावा यह बाद में बफलियाल नाला में जुड़ती है जो बहराम नाला से मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications