देहरा की गली, पहाड़ की चोटी के उच्च बिंदू और राजौरी के घने जंगलों से होकर गुजरती है। यह जगह राज्य का पहला ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट है जो समुद्र स्तर से 6600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह प्रोजेक्ट पीर पंजल रेंज में चलाया जा रहा है।
देहरा की गली पर्यटकों के बीच ऊंचाई से गिरने वाली हाई एल्टीटृयूड झीलों के कारण प्रसिद्ध है। इस पहाड़ के पीक प्वाइंट पर पहुंचने के बाद पर्यटक एक कमरे वाला अपार्टमेंट भी ले सकते हैं जो बेकॉन के प्रोजेक्ट के अर्न्तगत बनाया जा रहा है। पर्यटकों को इस जगह सर्दियों में जाने से बचना चाहिए क्योकि सर्दियों में यहां भारी हिमपात हुआ करता है।



Click it and Unblock the Notifications