मंगलादेवी किला, मंगलादेवी गांव में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यह स्थल नाउशेरा शहर से 18 किमी. की दूरी पर है जिसे राजौरी में सबसे बड़ा गंतव्य स्थल माना जाता है। पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध यह मजबूत दुर्ग, तीन तरफ पानी से घिरा हुआ है।
इतिहास के अनुसार, मोहन सिंह शुक्राचार्य और सरदार साहिब सिंह ने इस किले पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन विफल रहें। बाद में राजा उमर खान ने पदभार संभाल लिया। मंगला देवी किले की ऊंची - ऊंची दीवारें और एक बड़ा टैंक भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
इसमें 6 मीटर ऊंचा दो भागों में बंटा मैकीकुलेशन भी है। पर्यटक यहां जाकर देख सकते हैं कि किले की आतंरिक दीवारे थोड़ी सी असमान तरीके से बनी हुई हैं। पर्यटक यहां आकर राजाओं के शाही जीवन की एक झलक अवश्य देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications