मनमा माता मंदिर एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है जो राजौरी रोड पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू धर्म की देवी माता मनमा को समर्पित है। यहां ध्यान यानि मेडीटेशन को ज्यादा महत्व दिया जाता है। आगंतुक यहां आकर पास में ही स्थित एक गुफा को भी देख सकते हैं।
स्थानीय धारणा के अनुसार, इस गुफा में एक सांड गिर गया था जो थोड़े समय बाद मनमा माता की आध्यात्मिक शक्तियों की वजह से सुरक्षित बाहर निकल आया था और उसके शरीर पर एक खरोंच भी नहीं थी। नवरात्र के दौरान इस मंदिर में बहुत भीड़ होती है, हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। इस दौरान यहां एक बड़े हवन का भी आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications