राजौरी में कोई एयरपोर्ट नहीं है इसलिए दूर-देश के पर्यटकों को जम्मू के एयरपोर्ट तक प्लेन से आना होगा और उसके बाद वहां से कैब या बस से राजौरी आना होगा। जम्मू एयरपोर्ट से भारत के कई शहरों जैसे - नई दिल्ली, मुम्बई और श्रीनगर के लिए प्रतिदिन उड़ाने भरी जाती है। राजौरी की जम्मू से दूरी 151 किमी. है।