जादा तीर्थम, रामेश्वरम से 3.5 किमी. की दूरी पर स्थित है जो धनुषकोडी जाने के रास्ते पर पड़ता है। कई पर्यटक, धनुषकोडी जाने के रास्ते पर यहां से होकर जाते है। जादा तीर्थम भी भगवान राम को समर्पित तीर्थ स्थल है। माना जाता है कि रावण का वध करने के बाद अयोध्या जाते समय भगवान राम इसी स्थान पर ठहरे थे।
यहां उन्होने एक लिंग बनाया था और उसकी पूजा की थी। इस शिवलिंग को श्री रामलिंग के नाम से जाना जाता है। यहां पर भगवान राम ने अपने बालों यानि जटा को धुला था और एक ब्राह्मण को मारने का प्राश्यचित किया था। बालों को धुलने के बाद, अपने पापों का प्राश्यचित करने के बाद भगवान राम ने यहां शिवलिंग बनाकर पूजा की थी।
यह मंदिर, अन्य मंदिरों के मुकाबले काफी छोटा है और रामेश्वरम के पास स्थित है। वास्तव में, इस मंदिर परिसर के भीतर एक कावेरी तीर्थम स्थित है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पक्षियों के राजा जटायु ने इसी स्थान पर रावण से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे।



Click it and Unblock the Notifications