रांची में बिरसा मुंडा डॉमेस्टिक एयरपोर्ट है, जहां से पटना, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें मिलती हैं। यह एयरपोर्ट शहर से 7 किमी दूर है। यहां 24 मार्च 2013 को एक बड़े से टर्मिनल का शुभारंभ किया गया, जिसमें कस्टम्स व इमग्रेशन, कर मुक्त दुकानें, ट्रेवल डेस्क और प्रतिक्षालय की सुविधा है। यहां से हर दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों के लिए एयर इंडिया, गोएयर और जेट एयरवेज की उड़ानें मिलती हैं।