Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रांची

रांची पर्यटन- झरनों का शहर

34

झारखंड की राजधानी रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है। छोटा नागपुर पठार के दक्षिणी छोर पर बसा रांची झारखंड का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। समुद्र तल से 2140 फीट की ऊंचाई पर स्थित रांची ऊंची-ऊंची इमारतों से लैश है और चकाचौंध भरी जिंदगी जी रहा है।

रांची में ढेरों झरनें, चट्टान से बनी आकृतियां, पहाड़ियां और कई औद्योगिक परिसर हैं। यहां का मौसम भी पूरे साल खुशनुमा बना रहता है। पहले रांची जिले का नाम लोहरदगा था। 1831-32 में कोल विद्रोह के समय पुराना जिला दक्षिण-पश्चिम सीमांत क्षेत्र होने के कारण अस्तित्व में आया। एक गांव के नाम के आधार पर 1899 में इसका नाम बदलकर रांची रख दिया गया। आज यह गांव मुख्यालय के अंतर्गत ही आता है।

रांची और आसपास के पर्यटन स्थल

झारखंड की राजधानी रांची को झरनों और झीलों का शहर भी कहा जाता है। दसम फॉल रांची से 34 किमी दूर रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा गांव के पास है। यहां पर स्वर्णरेखा नदी की एक सहायक नदी कांची 144 फीट की ऊंचाई से गिरती है।

इसे दसम घाघ के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह हुंडरू फॉल रांची से 45 किमी दूर रांची-पुरुलिया मार्ग पर स्थित है। यहां पर स्वर्णरेखा नदी 320 फीट की ऊंचाई से गिरती है।  जोन्हा फॉल को गौतमधारा नाम से भी जाना जाता है, जो कि रांची से 40 किमी दूर है। बस और ट्रेन दोनों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

यहां एक टूरिस्ट रेस्ट हाउस भी है, जिसमें भगवान बुद्ध का मंदिर है। कांची नदी पास से होकर ही गुजरती है। रांची के अन्य रोचक पर्यटन स्थलों में नक्षत्र वन, गोंडा और टैगोर हिल्स भी शामिल है।

भूगोल

रांची छोटा नागपुर पठार के सुदूर दक्षिणी छोर पर स्थित है और डेक्कन के पठार का पूर्वी किनारा बनाता है। स्वर्णरेखा नदी के साथ-साथ यहां इसकी कुछ सहायक नदियां भी हैं। जल आपूर्ति के लिए कांके, हटिया और रुक्का में बांध भी बनाए गए हैं।

रांची की स्थलाकृति पहाड़ जैसी ऊंची-नीची है। इसके अलावा घने उष्णकटिबंधी जंगल के कारण यहां का मौसम राज्य के बाकी हिस्सों से ज्यादा आरामदायक रहता है। ब्रिटिश काल के समय तो रांची एक हिल स्टेशन हुआ करता था।

जनसंख्या वृद्धि और औद्योगीकरण के कारण यहां के मौसम में तेजी से बदलाव आया और औसत तापमान में भी वृद्धि हुई। इससे धीरे-धीरे यह हिल स्टेशन नहीं रह गया।

रांची घूमने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से मई के बीच रांची घूमना सबसे अच्छा रहता है।

कैसे पहुंचें

राज्य के प्रमुख शहरों से रांची सड़क और रेल मार्ग के जरिए अच्छे से जुड़ा हुआ है।

रांची का मौसम

रांची में गर्मी काफी पड़ती है, जबकि ठंड का मौसम काफी सुहाना होता है। गर्मी के मौसम में यहां तापमान 42 डिसे से 20 डिसे के बीच रहता है। वहीं ठंड के समय तापमान शून्य डिसे से 25 डिसे के बीच रहता है। दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे ज्यादा ठंडा होता है और शहर के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य डिसे तक पहुंच जाता है। जून से सितंबर के बीच यहां बरसात का मौसम रहता है। इस दौरान यहां मुसलाधार वर्षा होती है।

रांची इसलिए है प्रसिद्ध

रांची मौसम

घूमने का सही मौसम रांची

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रांची

  • सड़क मार्ग
    नेशनल हाइवे 33 और 23 रांची से होकर गुजरती है। राज्य के अन्य शहरों से रांची के लिए झारखंड राज्य पथ परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ निजी बसें भी नियमित रूप से चलती हैं। रांची से कोलकाता के अलावा पड़ोसी राज्य के कई शहरों के भी बसें चलती हैं। सभी प्रमुख हाइवे और दूसरे रोड छह लेन और आठ लेन हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल मार्ग के जरिए रांची भारत के प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। साथ ही रांची रेलवे स्टेशन दक्षिण-पूर्व रेलवे का सबसे लाभदायक स्टेशन है। यह जयपुर, दिल्ली, चेन्नई, बिलासपुर, मुंबई, कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रांची में बिरसा मुंडा डॉमेस्टिक एयरपोर्ट है, जहां से पटना, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें मिलती हैं। यह एयरपोर्ट शहर से 7 किमी दूर है। यहां 24 मार्च 2013 को एक बड़े से टर्मिनल का शुभारंभ किया गया, जिसमें कस्टम्स व इमग्रेशन, कर मुक्त दुकानें, ट्रेवल डेस्क और प्रतिक्षालय की सुविधा है। यहां से हर दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों के लिए एयर इंडिया, गोएयर और जेट एयरवेज की उड़ानें मिलती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 May,Sat
Check Out
10 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun