Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रीवा

रीवा - प्राकृतिक और मानव निर्मित सौंदर्य का फ्यूज़न

14

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा जि़ले में स्थित एक शहर है। यह जि़ला मुख्यालय भी है। रीवा पर्यटन अपने प्रसिद्ध संग्रहालयों, किलों, झरनों और ऐतिहासिक गांवों के लिए प्रसिद्ध है। इन सभी प्राकृतिक और मानव निर्मित खूबसूरत स्थानों के अलावा यह सफेद बाघों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह जगह चार भागों में विभाजित है- बिंझ पहाड़, निचला उत्तरी मैदान, कायमोर पहाड़ और रीवा पठार।

रीवा के पर्यटन स्थल

बाघ अभ्यारण्य देखने के अलावा रीवा में कुछ अन्य रोमांचक स्थल जैसे बाघैल संग्रहालय, रीवा का किला, पीली कोठी, गोविंदगढ़ का किला, गोविंदगढ़ पैलेस, वेंकेट भवन, रानी तालाब, एपीएस विश्वविद्यालय स्टेडियम, भाईरोम बाबा की प्रतिमा, रानीपुर कारचुलियन, केओंती झरना, पुरवा झरना और चाचाय झरना शामिल हैं।

रीवा के इतिहास की एक झलक

इस शहर का नाम अपने जि़ले के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, नर्मदा नदी का दूसरा नाम रीवा है। किंवदंतियों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी के दौरान जि़ले के प्रदेशों पर मौर्य शासकों का शासन था। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहला सफेद बाघ रीवा में ही पकड़ा गया था।

कैसे पहुँचे रीवा

सड़क, हवाई, और रेल नेटवर्क से यात्री रीवा तक पहुँच सकते हैं। इसके सबसे पास खजुराहो हवाई अड्डा है जो भारत के महत्वपूर्ण शहरों से भली प्रकार से जुड़ा है। रीवा रेलवे स्टेशन तक पहुँचने के लिए यात्री रेलगााड़ी भी ले सकते हैं जो रीवा शहर के सबसे पास है। खजुराहो से रीवा के लिए बसें भी उपलब्ध होती हैं।

रीवा आने का सबसे अच्छा समय

रीवा आने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून होता है। मानसून जुलाई से शुरु होकर सितंबर तक रहता है और इस समय के दौरान यह शहर प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर दिखता है।

 

रीवा इसलिए है प्रसिद्ध

रीवा मौसम

घूमने का सही मौसम रीवा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रीवा

  • सड़क मार्ग
    इस क्षेत्र के अन्य सभी बड़े शहरों से रीवा के लिए बसें उपलब्ध रहती हैं। रीवा से खजुराहो के लिए बस की टिकट 120रुपए से 130रुपए के बीच होती हैं। खजुराहो से रीवा तक पर्यटक कार से लगभग दो घंटे और दस मिनटों में पहुँच सकते हैं जो कि रीवा से 169 कि.मी. दूर है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रीवा का रेलवे स्टेशन रीवा शहर से केवल 5.8 कि.मी. दूर है। मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों और भारत के अन्य स्थानों से आने वाली रेलगाडि़याँ नियमित रूप से यहाँ से गुज़रती हैं। भोपाल, नई दिल्ली और जयपुर से रीवा पहुँचने के लिए यात्री रेलगाडि़याँ ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    यात्री रीवा के पास स्थित खजुराहो हवाईअड्डे से रीवा तक पहुँच सकते हैं। खजुराहो से रीवा पहुँचने के लिए यात्री नियमित बस ले सकते हैं। हवाईअड्डे से रीवा पहुँचने के लिए आप टैक्सी भी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
24 Jul,Fri
Return On
25 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
24 Jul,Fri
Check Out
25 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
24 Jul,Fri
Return On
25 Jul,Sat

Near by City