बाघैल संग्रहालय मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक माना जाता है। इस संग्रहालय का एक महान ऐतिहासिक महत्व है और वर्तमान समय में इसकी देखभाल मध्य प्रदेश की सरकार करती है। यह संग्रहालय रीवा के गोविंदगढ़ पैलेस के अंदर स्थित है तथा इसमें कुछ दिलचस्प दस्तावेज़ हैं जो रीवा के मूल और संस्कृति के बारे में बताते हैं।
इस संग्रहालय में सफेद बाघ मोहन है जो पास के जंगलों में रीवा के महाराज के द्वारा मारा गया था। जैसा कि पहले भी उल्लेख किया गया है, इस संग्रहालय में रीवा के महाराज के इतिहास से संबंधित सफेद बाघ इस संग्रहालय में रखा हुआ है।
प्रशासन द्वारा इस संग्रहालय का बहुत अच्छा रखरखाव किया जाता है तथा आम जनता को केवल सीमित समय के लिए ही इसे देखने की अनुमति प्रदान की जाती है। प्रशासन द्वारा इसकी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। ऐसा किसी भी प्रकार की चोरी से बचने के लिए किया गया है क्योंकि इस जगह पर कुछ एंटीक वस्तुएँ रखी हैं।



Click it and Unblock the Notifications