गोविंदगढ़ का किला मध्य प्रदेश में पूरे रीवा क्षेत्र में सबसे बड़े आकर्षण के रूप में माना जाता है। यह किला विरासत के रूप में है तथा इसे रीवा के महाराज ने बनवाया था क्योंकि गोविंदगढ़ गर्मियों की राजधानी थी। यह किला एक सुंदर स्थान पर स्थित है तथा अत्यधिक प्राकृतिक सुंदरता और झरनों से घिरा हुआ है।
इस किले में कुछ सुंदर वास्तुकलाएँ हैं और हाल ही में यह किला दिल्ली स्थित एक कंपनी को लीज़ पर दिया गया है। राज्य के पर्यटन विकास के लिए इस किले को एक हैरिटेज होटल और रिसार्ट में बदला लाएगा। राज्य सरकार दिल्ली स्थित इस कंपनी की सहयोगी है और किले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के लिए एक बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है।
इसके अलावा, संग्रहालय में रखे हुए हथियार प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अशोका में इस्तेमाल किए गए थे जिसकी मुख्य भूमिका में शाहरुख ख़ान थे।



Click it and Unblock the Notifications