रीवा में गर्मियों का मौसम झुलसाने वाला होता है जबकि सर्दियाँ ठीक होती है। मानसून पर्यटकों के लिए सुहावना और ठंडा मौसम लेकर आता है। लेकिन रीवा आने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है जब मौसम सुहावना और ठंडा रहता है तथा घूमने में कोई परेशानी नहीं होती।
रीवा में गर्मियाँ बहुत गर्म होती हैं। रीवा में गर्म महीने अप्रैल से जून के बीच होते हैं जब अधिकतम तापमान 44डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 35डिग्री से. होता है। पर्यटकों को इस समय आने का सुझाव नहीं दिया जाता है।
रीवा में जुलाई से सितंबर के बीच भारी बरसात होती है। मानसून के दौरान यात्री इस जगह आ सकते हैं लेकिन घूमने में परेशानी हो सकती है। इस मौसम में भारी बरसात से बचने के लिए यात्रियों को रेनकोट और छतरी लाने का सुझाव दिया जाता है।
रीवा में सर्दियों का मौसम अक्तूबर से फरवरी तक होता है। सर्दियों के दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 12डिग्री से. और अधिकतम तापमान 23डिग्री से. होता है। यह मौसम भी रीवा आने के लिए अच्छा है।