भीष्मकनगर, अरूणाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पुरातत्व और धरोहर स्थल है। इस जगह की लोकप्रियता का प्रमुख कारण यहां स्थित भीष्मकनगर किला है जो रोइंग से लगभग 30 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस किले को 8 वीं सदी में जली हुई ईटों से बनाया गया था और यहा किला, राज्य के सबसे पुराने पुरातात्विक किलों में से एक है। यह स्थल अरूणाचल प्रदेश के जनजाति समुदाय इदु मिस्मीस के लिए एक पवित्र धरोहर है। इस स्थल की खुदाई पर यहां कई कलाकृतियां पाई गई जिनमें मिट्टी के सजावटी सामान, सजावटी टाइल्स, मिट्टी की मूर्तियां और बर्तन आदि शामिल थे।



Click it and Unblock the Notifications