हुनली, अरूणाचल प्रदेश के , खूबसूरत शहरों में से एक है। यह छोटा सा गांव रोइंग से 90 किमी. की दूरी पर स्थित है जहां दो घंटे का सफर तय करने के बाद पहुंचा जा सकता है। हुनली, समुद्र स्तर से 8800 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस स्थल का मुख्य आकर्षण एक गुफा मंदिर है जो कुपुनली में स्थित है, यह हुनली के नजदीक ही स्थित है।
हुनली, रोइंग जाने वाले रास्ते में पड़ता है जहां के रास्तों के प्राकृतिक दृश्य काफी विख्यात है। जो लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते है वह यहां की हसीन वादियों में खूबसूरत रास्तों पर गाड़ी को चला सकते है और घाटी की लुभावनी सुंदरता के आकर्षक नजारे देख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications