Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रोइंग » आकर्षण » इफीपानी

इफीपानी, रोइंग

16

इफीपानी, अरूणाचल प्रदेश की दिबांग वैली जिले की रोइंग के प्रसिद्ध पिकनिक स्‍थलों में से एक है जो यहां की सुरम्‍यता के कारण विख्‍यात है। यह रोइंग शहर से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह स्‍थल, दिबांग नदी के तट पर समतल पर स्थित है जहां पर्यटक आसानी से पिकनिक मना सकते है। इस घाटी और नदी की सुंदरता, पूरे देश से पर्यटकों को आकर्षित करती है।

पर्यटक यहां आकर पिकनिक मनाने के अलावा, हल्‍का - फुल्‍का खाना भी पका सकते है और एंजाय कर सकते है। यह स्‍थल प्रकृति प्रेमियों के लिए आवश्‍यक हबों में से एक है। इसके अलावा, पर्यटक, प्रकृति के संगीत को सुनने के अलावा, गानों को सुनने का शौक भी पूरा कर सकते है।

कलकल बहती नदी यहां आने वाले हर पर्यटक को दूसरी दुनिया में ले जाती है, एक सुखद अनुभूति करवाती है, शहर के शोर से दूर एक शांत माहौल का मजा यहीं आकर मिलता है। इफीपानी में दूर - दूर हरियाली फैली हुई है जो वातावरण को ठंडा और ताजा बना देती है।

पर्यटक यहां पिकनिक के दौरान कईगेम्‍स भी साथ ला सकते है और उनका मजा भी उठा सकते है। एंगलिंग और फिशिंग के शौकीन लोग यहां आकर काफी व्‍यस्‍त नजर आते है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो यहां आकर कुछ अच्‍छे शॉट्स जरूर क्लिक करें।

 

 

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue