रूक्मणी नाती वह स्थल है जहां भगवान कृष्ण की पत्नी और राजा भीष्म की बेटी रहती थी। माना जाता है कि पहाड़ी पर बना यह किला 14 या 15 वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास बना होगा। यह किला, रोइंग से लगभग 12 किमी. की दूरी पर स्थित है। हालांकि वर्तमान में यह खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन फिर भी पर्यटकों को उस काल और राजकुमारी रूक्मणी के बारे में कई बातें पता चलती है और एक अंर्तदृष्टि की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications