Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सबरीमला » मौसम

सबरीमला मौसम

सबरीमला पूरे वर्ष मध्यम मौसम होता है अत: आप किसी भी मौसम में यहाँ आ सकते हैं परन्तु सितंबर से अप्रैल के बीच का समय भ्रमण हेतु उत्तम है। मानसून के बाद एवं गर्मी प्रारंभ होने से पहले की हरियाली इस समय की मुख्य विशेषता है। 15 नवंबर से 26 दिसम्बर के मध्य मंदिर पूरे दिन खुला रहता है।

गर्मी

सबरीमला में गर्मियों का मौसम मार्च के महीने से प्रारंभ होकर मई के अंतिम सप्ताह तक रहता है। सबरीमला में गर्मियों में वातावरण सूखा होता है और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। हालाँकि गर्मियां तीव्र और सूखी होती हैं परन्तु कभी भी अप्रिय या असहनशील नहीं होती।

मानसून

सबरीमला में मानसून जून से सितंबर तक रहता है। इस मौसम में आपको केवल तभी आना चाहिए, यदि आप पहाड़ों को चूमती हुई बारिश एवं हरे गलीचे देखना चाहते हैं। सबरीमला में भारी बारिश होती है जो पूरे वातावरण को स्वर्गीय, मनमोहक और दिलकश बना देती है।

सर्दी

सबरीमला में ठंड की शुरूआत नवंबर से होती है और फरवरी के अंत तक रहती है। यह बहुत अच्छा समय है क्योंकि इस समय मौसम सुहावना होता है। इस मौसम के दौरान ही सबरीमला के मुख्य त्यौहार मनाए जाते हैं। अत: ठंड का मौसम भ्रमण हेतु उपयुक्त है। सर्दियों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिय एवं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक होता है।